मां-बाप का सीना हुआ चौड़ा, बिहार के कई जिलों के बेटों को मिली सिपाही की वर्दी

मधुबनी/मुंगेर/शेखपुरा/मुजफ्फरपुर/किशनगंज : बिहार के मधुबनी और मुंगेर में नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। मधुबनी जिला के नगर भवन में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा चयनित सिपाही को नियुक्ति पत्र दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि 238 महिला सिपाही एवं 227 पुरुष सिपाही को नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें अपने संस्था में भेजा जाएगा। सभी नवनियुक्त सिपाही को आगह किया गया कि विभाग के द्वारा दिए गए कार्य ईमानदारी से निपटाएं।

Goal 4 22Scope News

मुंगेर जिले में 330 पुलिस कर्मियों सहित मुंगेर रेंज में 990 पुलिस र्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रहा बिहार पुलिस में भारी मात्रा में कांस्टेबल की भर्ती की गई। ताकि बिहार पुलिस में कर्मियों की संख्या बढ़िया जाए, जिससे विधि संधारण सहित कई कार्यों में पुलिस की उपस्थिति लोगों के बीच दिखे और जिससे क्राइम कंट्रोल में मदद मिले। इसी सिलसिले में आज मुंगेर पुलिस लाइन में डीआईजी राकेश कुमार और एसपी सैयद इमरान मसूद की मौजूदगी में 330 नवनियुक्त पुलिस कर्मियों का परंपरागत परेड के बाद नियुक्ति पत्र मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार और एसपी ने बांटा। डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि आज मुंगेर में जहां 330 पुलिसकर्मियों को परेड के बाद नियुक्ति पत्र बांटा गया। मुंगेर रेंज के अन्य जिलों में 990 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। अब ये सभी चयनित प्रशिक्षण केंद्रों में जा प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

सिपाही भर्ती में महिलाओं के आने से व्यवस्था और सुदृढ़ होगी ‌: DM

शेखपुरा जिले के बाजितपुर स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित कर जिलाधिकारी आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सिपाहियों के चेहरे खिले रहे।

Sheikhpura Police 22Scope News
सिपाही भर्ती में महिलाओं के आने से व्यवस्था और सुदृढ़ होगी ‌: DM

मुख्यमंत्री के द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है – जिलाधिकारी

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि कल सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। इसी कड़ी में आज बिहार के सभी जिलों में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। जिले के लिए कुल 215 महिला व पुरुष सिपाहियों की नियुक्ति की गई है। इसके बाद वे लोग ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद जब गए यहां आएंगे तो विधि-व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग करेंगे जिससे सुरक्षा एवं शांती व्यवस्था और सुदृढ़ होगा।

नियुक्ति पत्र महिलाओं के प्रति दूरदर्शी सोच को दिखाता है

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सिपाही भर्ती में महिलाओं की अधिक नियुक्ति मुख्यमंत्री का महिलाओं के प्रति दूरदर्शी सोच को दिखाता है। पुलिस सदैव सेवा के भाव से कार्य करती है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बिहार में बड़ी संख्या में सिपाहियों की नियुक्ति किया गया है। पुलिस के लिए कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता उनके समर्पण, कर्तव्यों के निर्वहन में अधिक सतर्क एवं प्रभावी रहता है।

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में 628 पुलिस कर्मियों को DIG चंदन कुशवाहा ने बांटा नियुक्ति पत्र

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में सिपाहियों का नियुक्ति पत्र वितरण और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त सभी 628 महिला और पुरुष सिपाहियों को मुख्य अतिथि तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया और कर्तव्य और दायित्व के साथ-साथ मद्य निषेध से संबंधित शपथ दिलाई गई। इस नवनियुक्त सिपाहियों में 331 महिला सिपाही और 297 पुरुष सिपाही शामिल हैं।

Muz Police 22Scope News
मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में 628 पुलिस कर्मियों को DIG चंदन कुशवाहा ने बांटा नियुक्ति पत्र

इस खास अवसर पर ग्रामीण एसपी, ASP, 2 SDPO और लाइन DSP मौजूद रहे

इस अवसर पर के मुख्य अतिथि डीआईजी चंदन कुशवाहा ने कहा कि कुल 628 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया है। मुजफ्फरपुर जिला में पदस्थापन किया गया है। बाद में अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। साथ ही सभी नवनियुक्त सिपाहियों को बताया कि वर्तमान समय के अनुकूल तकनीकी जानकारी के लिए कंप्यूटर शिक्षा, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी की जानकारी होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के उपरांत नियुक्ति पत्र पाए महिला और पुरुष सिपाहियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और काफी लंबे समय से इस पल का इंतजार था। नियुक्ति पत्र पाकर मुझे, मेरे परिवार और समाज में काफी खुशी है। हम इस पद का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे।

Muz Police 1 22Scope News

पुलिस बल को मिली नई ताकत, 362 नवनियुक्त जवानों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

किशनगंज जिले के थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किशनगंज पुलिस को नई ऊर्जा और ताकत मिली। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने 362 नव नियुक्त महिला एवं पुरुष सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर विधिवत रूप से पुलिस विभाग में योगदान दिलाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, गोपनीयता और अनुशासन की शपथ दिलाई। साथ ही सभी को शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन कराने और खुद भी इससे दूर रहने की शपथ दिलाई।

Kishanganj Police 22Scope News
पुलिस बल को मिली नई ताकत, 362 नवनियुक्त जवानों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

पुलिस सेवा एक जिम्मेदारी और समर्पण का क्षेत्र – SP

एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा एक जिम्मेदारी और समर्पण का क्षेत्र है। सभी नव नियुक्त जवानों से अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कानून के दायरे में रहकर आम जनता की सेवा करेंगे। इस अवसर पर एसडीपीओ गौतम कुमार, यातायात डीएसपी सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को सशक्त बनाना और जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करना था। जिले में कुल सिपाही की संख्या 1058 हुई नियुक्त जवानों के चेहरे पर उत्साह और गर्व साफ झलक रहा था।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त 21 हजार 391 पुलिसकर्मियों को प्रदान किया नियुक्ति-पत्र

अमर कुमार, गौतम कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार और कौशल विशवास की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...