Naman की बरामदगी को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, 21 सितंबर को…

मुजफ्फरपुर: बीते 21 सितंबर को अपने दोस्त से मिलने गए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस से भी गुहार लगाई है। सोमवार को परिजनों ने मुजफ्फरपुर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सड़क जाम से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोगों ने मुजफ्फरपुर के रामदयालु चौक चौराहा नेशनल हाई वे के पास सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर के भिखनपुरा निवासी ईंट कारोबारी गोपाल प्रसाद सिंह और अधिवक्ता विद्योत्तमा सिंह का इकलौता पुत्र नमन सिंह बीते 21 सितंबर को अपने एक दोस्त से मिलने निकला था। उसने अंतिम बार अपनी मां से बात करते हुए बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ बेगूसराय में है और फिर उसके साथ दुबारा संपर्क नहीं हो सका। उसी दिन शाम में उसके दोस्त के पिता ने फोन कर बताया था कि उसकी गाड़ी मुंगेर में गंगा घाट के पास खड़ी है लेकिन युवक गायब है।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से मामले की छानबीन की मांग की। आक्रोशितो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नमन सिंह की बरामदगी की।

नमन सिंह की मां अधिवक्ता विद्योत्तमा सिंह का कहना है कि विगत 21 सितंबर से अब तक नमन की बरामदगी नहीं हुई है। नमन एक अच्छा तैराक था, वह डूब नहीं सकता है, सोची समझी साजिश के तहत दोस्त और उसके परिवार के लोगों ने गायब कर दिया है। वही मुजफ्फरपुर पुलिस के एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नमन सिंह को लेकर मुंगेर पुलिस को सहयोग के लिए मुजफ्फरपुर से भी पुलिस टीम बनाकर भेजी जा रही है ताकि अनुसंधान में सहयोग हो।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    Friend से मिलने निकले युवक का आठ दिनों बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन….

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Naman Naman Naman Naman Naman

Naman

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...