भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व अवैध हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और हथियार के साथ चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने पूर्व मुखिया पति बमबम भगत हत्याकांड मामले का बड़ा खुलासा करते इस मामले में आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

LN Mishra 1 22Scope News

संजय कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आलमनगर के रतवारा थाना क्षेत्र में बीते 23 अप्रैल 2025 को पूर्व मुखिया पति संजय कुमार उर्फ बमबम भगत की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस मामले में मधेपुरा एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के निर्देशन मे पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी देखें :

न्यायिक हिरासत में सभी अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है

बता दें कि गिरफ्तार अपराधियों में प्रफुल्ल पटेल धनंजय कुमार सोनू उर्फ मोनू कुमार व धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस ने धर्मेंद्र कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। जिसके निशान देही पर सोनू उर्फ मोनू कुमार फिर धनंजय कुमार और प्रफुल्ल पटेल को रतवारा थाना क्षेत्र के लूटना गांव से गिरफ्तार किया। जिनके पास से दो देसी कट्टा, दो बिन डोलिया 48 जिंदा कारतूस और अवैध शराब बरामद भी किया गया है। इसमें प्रफुल्ल पटेल का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर करीब छह दर्जन आपराधिक मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास कंगाल जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुरानी रंजीश के कारण बमबम भगत की गोली मारकर हत्या की गई थी। फिलहाल कई प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में सभी अपराधियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़े : डबल मर्डर के आरोपी को गया पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...