लूट की योजना बना रहे 4 अपराधी गिरफ्तार, अवैध सामान भी बरामद

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका से औराही जाने वाली रोड में जोर्रा पुल के पास अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो कट्टा, दो कारतूस, दो मोबाइल, तीन मास्क, एक बाइक और 6900 रुपए नगद बरामद किया गया है। वहीं इस मामले की जानकारी आज मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी।

उन्होंने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना अध्यक्ष ने पुलिस बलों के साथ टोका से औराही जाने वाली रोड में जोर्रा पुल के पास छापेमारी की। जहां छापेमारी के दौरान किसी संगीन अपराध की योजना बना रहे चार-पांच की संख्या में एकत्रित अपराधी भागने लगे, जिसमें से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में अंतर जिला सुपौल के चौघारा निवासी विपिन कुमार, चौघारा वार्ड संख्या-5 निवासी रमेश कुमार, चौघारा वार्ड-4 निवासी मो. मिस्टर और गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलजरी वार्ड संख्या-11 निवासी नीतीश कुमार शामिल है।

एसपी ने बताया कि एक अपराधी भागने में सफल रहा, जिसकी पहचान कर ली गई है। बहुत जल्द उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी बभनी जाने वाली सड़क पर लूटपाट की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए थे। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी प्रवेंद्र भारती और गम्हरिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार आदि पुलिस बल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, पशु व्यापारी को मारी गोली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...