Ranchi firing : जमीन कारोबारी हत्या मामले में 4 हिरासत में, एक फोन पर घर से निकले थे…

Ranchi firing : राजधानी रांची के नामकुम में जमीन कारोबारी मधु राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ही है। घटना के बाद एसएसपी की क्यूआरटी टीम सहित करीब आधा दर्जन पुलिस की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

ये भी पढे़ं- Nirsa Breaking : गोपीनाथपुर कोलियरी में लोगों का हंगामा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात… 

मृतक के बेटे ने चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर हत्या की जताई आशंका

त78हद min 22Scope News

बताते चले कि जमीन कारोबारी मधु राय की हत्या के बाद मृतक के बड़े बेटे लाल विजय राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बेटे ने चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर हत्या की आशंका जताई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जमीन कारोबारी संजीव सिंह, होटल मालिक अंबुज, धीरज और किशुन नामक शख्स पर हत्या का आशंका जताया है।

ये भी पढे़ं- Ranchi Molestation : गिरफ्त में मनचला, कहा-जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी… 

Ranchi firing : धीरज नामक शख्स ने फोन कर बुलाया था

बताते चले कि कल दिनदहाड़े नामकुम थाना क्षेत्र के कवाली रिंग रोड पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा जमीन कारोबारी मधु राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। घटना के बाद मृतक के बेटे ने बताया कि बजे उसके पिता को फोन कर धीरज नामक शख्स ने बुलाया था। इसके बाद वे नामकुम जाने की बात कह स्कूटी से निकले थे। इसी दौरान उनकी रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...