Buxar: मांगें नहीं मानी जाएगी तो मानव बल करेंगे हड़ताल

बक्सर: बक्सर में विद्युत् मानव बल अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बार फिर विद्युत् मानव बलों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए बैठक कर रणनीति बनाई। इसके साथ ही मानव बलों ने काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताया। बक्सर में स्थित पॉवर हाउस में बिहार विद्युत् मानव बल संघ ने एक बैठक की। बैठक में बक्सर के मानव बलों ने दस सूत्री मांगों को लेकर चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता मानव बल संघ के महासचिव मोहम्मद असलम इराकी ने की। इस दौरान मानव बल में कार्यरत संविदा कर्मी को बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड में समायोजित कर उन्हे संविदा से हटा कंपनी से जोड़ने की बात कही गईं। मानव बल का कहना है कि तीस दिन की ड्यूटी में उन्हें 26 दिन का ही पेमेंट मिलता है। वहीं, ओवर टाइम कार्य करने पर उसका भत्ता नहीं दिया जाता है।

ऐसे ही कई विभिन्न मुद्दों को बैठक में नवानगर, मुरार, डुमरांव एवं अन्य क्षेत्रों से मानव बल जुटकर संविदा से हटा कम्पनी में समायोजित करने की बात कही। ताकि, बिजली कम्पनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों की तरह मानवबलों को भी सभी तरह के लाभ मिल सके। मानव बलों ने निर्णय लिया कि अगर जल्दी ही हमारी मांगें नहीं मानी गई तो फिर हम हड़ताल करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PACS Election के समय घर में घुस पुलिसकर्मियों ने की तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने के बाद अब…

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

Buxar Buxar Buxar

Buxar

Bettiah GMCH News: facebook LIVE ने खोली सरकारी अस्पताल की हकीकत?...

Bettiah GMCH News: बेतिया का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) एक बार फिर चर्चा में है। अस्पताल में भर्ती एक गंभीर रूप से...

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...