जिले के अलग-अलग प्रखंड इलाके में 4 लोग डूबे, एक का मिला शव, 2 की खोजबीन जारी

मुंगेर : मुंगेर जिले के अलग-अलग प्रखंड में शुक्रवार को छठ पर्व में गंगा व तलाब में स्नान के दौरान चार लोग डूब गए। जिसमें सदर प्रखंड के मनियारचक गंगा घाट में डूब रहे 18 वर्षीय युबक शशि कुमार को एनडीआरएफ के आपदा मित्र रामविलास कुमार यादव द्वारा बचाया लिया गया। शशि ने बताया कि सुबह की अर्ध्य देने के लिए गंगा घाट गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। एसडीआरएफ की टीम द्वारा मुझे बचा लिया गया।

वहीं दूसरी घटना असरगंज प्रखंड के चोर गांव पंचायत के ढोल पहाड़ी के बेलहरणी नदी की जंहा सुबह में अर्ध्य देने के दौरान स्नान कर रहे नौ वर्षीय बच्ची की डूब कर मौत हो गई। काफी मशक्क्त के बाद तीन घंटे बाद ग्रामीणों द्वारा नदी में डूबे बच्ची के शव को निकाला गया। बताया जाता है कि मृतक बच्ची खड़गपुर थाना क्षेत्र दुलालपुर गांव निवासी जीवो मंडल की नौ वर्षीय पुत्री शिपला कुमारी थी। शिल्पी अपनी मां, भाई और बहन के साथ छठ पर्व मनाने के असरगंज प्रखंड के चोर गांव ढोल पहाड़ी गांव में नाना घर में आई थी।

तीसरी घटना जमालपुर प्रखंड के हेरूदियारा काली स्थान पंजाबी गंगा घाट पर दो युवक एक साथ स्नान कर रहे थे। तभी दोनों गहरे पानी में चले जाने के कारण दो युवक डूबने लगे। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया जबकि एक युवक डूब गया है। घटना के बाद गंगा घाट पर स्थानीय ग्रामीण की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस एवं अंचल अधिकारी जमालपुर को दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचलअधिकारी एवंसफियासराय थाना प्रभारी और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। गंगा में डूबे युवक की खोजबीन लगातार की जा रही है। युवक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र हसनगंज निवासी संजय यादव के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

यह भी देखें :

चौथी घटना तारापुर प्रखंड के देव गांव में ट्टुआ पोखर में सुबह के अर्घ्य देने के लिए गए 12 वर्षीय किशोर डूब गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ एवं गोताखोर द्वारा पोखर में डूबे हुए बालक की खोजबीन जारी है। डूबे बालक की देव गांव निवासी गुलशन सिंह के 12 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। वहीं जिला आपदा विभाग के पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया की आज सुबह जिले के अलग अलग प्रखंड में चार लोग डूबे जिसमे एक का शव बरामद कर लिया है। एक को एसडीआरएफ की मदद से बचा लिया है। वहीं दो लोगों की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़े : सोन नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे, 2 की मौत, एक लापता

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...