झारखंड विधानसभा में कार्यस्थगन का प्रस्ताव फिर से पढ़ने को लेकर हंगामा

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अंदर सियासी गर्माहट देखने को मिली जब विधायकों के निलंबन वापस लेने और कार्यस्थगन का प्रस्ताव फिर से पढ़ने को लेकर हंगामा किया।

विरोध का यह स्वरूप और आगे तब बढ़ गया जब व्हेल में पहुंचकर बीजेपी विधायकों ने मुँह में काला पट्टा बांधकर विरोध दर्ज किया और इस हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी

रणधीर सिंह ने व्हेल में पहुंचकर प्रोटेस्ट किया

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायक रणधीर सिंह ने विधायकों के निलंबन के मामले पर व्हेल में पहुंचकर प्रोटेस्ट किया।

तीन सदस्यों के निलंबन पर भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा सिर्फ युवाओं के हित के मुद्दे उठाने पर निलंबित कर दिया जाएगा आपसे निवेदन है कि उनका निलंबन वापस लिया जाए।

अमर बाउरी नेता प्रतिपक्ष बने हैं यह दलित समाज के लिए सम्मान की बात:इरफान

सूचना के माध्यम से विधायक इरफान अंसारी ने स्पीकर से कहा कि अमर बाउरी नेता प्रतिपक्ष बने हैं यह दलित समाज के लिए सम्मान की बात है।हम सभी इनका सम्मान करते हैं। लेकिन भानुप्रताप शाही, रणधीर सिंह और बिरंचि नारायण इन्हें सम्मान नहीं दे रहे हैं. यह ठीक बात नहीं है।

इरफान अंसारी के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए आपका दिया गया बयान अब भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। दलितों के प्रति छद्म सहानुभूति ना दिखाएं,ये भाजपा ही है कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान दिया है, मैं बीजेपी का प्राउड मेंबर हूँ।

विधायकों के निलंबन वापसी के मुद्दे पर भाजपा विधायक हंगामा करते रहे स्पीकर रबिन्द्र नाथ महतो के बार बार समझाने पर भी यह चलते रहा।जब विधायक मुंह पर काली पट्टी लगाकर वेल में पहुंचे तब स्पीकर ने सदन को साढ़े बारह बजे तक स्थगित कर दिया।

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...