Patna City में 5 साइबर ठग गिरफ्तार, हरियाणा से मिला था इनपुट

Patna City : राजधानी Patna में अपराध के साथ ही साइबर अपराध में भी काफी वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है और क्राइम कंट्रोल को लेकर लोगों को आश्वस्त भी करती हुई दिख रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने राजधानी पटना के Patna City इलाके में छापेमारी कर पांच साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार ठगों के पास से कई एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल समेत अन्य कई चीजें बरामद की है।

मामले में Patna City डीएसपी 2 कुमार गौरव ने बताया कि हरियाणा पुलिस की तरफ से साइबर ठगी गिरोह के पटना से संचालन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर कार्रवाई की जिसमें पुलिस ने पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ठगों के पास से पुलिस ने कई एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है।

Crime Control के लिए जेलों में भी की जा रही है छापेमारी, SSP ने कहा ‘हम…’

उन्होंने बताया कि ये लोग रूपये का लालच दे कर लोगों से पासबुक लेते थे और ठगी का पैसा उस खाते में जमा करवाते थे। उन्होंने बताया कि Patna सिटी के महारानी बाग़ में ठगों का जमावड़ा था और ये लोग भोलेभाले लोगों को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार ठगों की निशानदेही पर अन्य साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  क्या Chirag तोड़ेंगे पारस की पार्टी? सांसद ने किया बड़ा दावा

Patna से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...