राष्ट्रपति की सुरक्षा में 50 मजिस्ट्रेट व 1000 जवान रहेंगे तैनात

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची आएगी। राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के चेरी-मनातू परिसर में आयोजित होने वाले कन्वोकेशन में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए 50 मजिस्ट्रेट और एक हजार पुलिसबलों को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के रूटलाइन को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर उसे जब्त कर किया जाएगा। 27 फरवरी को इस कार्यक्रम की ब्रीफिंग और रिहर्सल होगा। एयरपोर्ट से धुर्वा गोलचक्कर होते हुए रिंग रोड से होते हुए राष्ट्रपति का कारकेड चेरी-मनातू स्थित कार्यक्रम स्थल तक जाएगा।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति के आगमन से पहले एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक की सड़कों को दुरुस्त करते हुए सौंदर्गीकरण करने का निर्देश दिया है।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...