झारखंड में आए कोरोना के 523 नए मामले, पूर्वी सिंहभूम में मिले सबसे अधिक संक्रमित मरीज

रांची : झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर अब लगभग समाप्त हो चुका है. तीसरी लहर की शुरुआत दिसंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में हुई थी और 14- 15 जनवरी तक पीक पर पहुंच गई थी. मात्र दो सप्ताह में ही रांची में मरीजों की संख्या 1 हजार से 12 गुना बढ़कर करीब 125030 हो गयी थी. लेकिन सबसे अच्छी बात यह रही कि जिस तेजी से संक्रमण की रफ्तार बढ़ी उसी तेजी से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ती गयी.

प्रदेश में अब रोज नए मरीज मिलने का आंकड़ा 1000 से कम है. पिछले कुछ दिनों से नए संक्रमितों का आंकड़ा 700 के नीचे रह रहा है. जिसके कारण साप्ताहिक संक्रमण दर 0.19% होने से रिकवरी दर बढ़कर 98% हो गया और एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 3256 हो गया है. इनमें राजधानी रांची में 242 और पूर्वी सिंहभूम में 338 मरीज स्वस्थ हुए.

वहीं प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई से कम है. इसमें साहेबगंज और सरायकेला दो ऐसे जिले भी शामिल हैं जहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा शून्य है. वहीं संक्रमित मरीजों की बात की जाय तो पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा संक्रमित 203, रांची में 128 मिले. पूरे राज्य में ये 2 ऐसे जिले हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा 100 से ज्यादा है. वहीं राज्य में 2 संक्रमितों की मौत हो गई है जिसमें रामगढ़ और चतरा के रहने वाले एक -एक संक्रमित हैं. संक्रमण की इसी ट्रेंड को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में स्कूल – कॉलेज व शिक्षण संस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट को आज से खोलने का निर्णय लिया है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img