तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत, दो घायल

तमिलनाडु : विरुधुनगर के शिवकाशी के नजदीक मेट्टुपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से शनिवार को चार श्रमिकों की मौत हो गई, और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह आरकेवीएम पटाखा फैक्ट्री में आग लग गयी. जिसके कारण सिलसिलेवार धमाके हुए. इस हादसे की वजह से कम से काम सात गोदाम और शेड्स गिर गए. इन गोदामों में काफी मात्रा में पटाखों और अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों का भारी भंडार था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट रसायनिक पदार्थों में घर्षण के कारण हुआ. पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गयीं. घायलों को उपचार के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भर्ती कराया गया है.

Ranchi- तमिलनाडु में फंसी झारखंड की छह युवतियों की हुई घर वापसी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...