पंचायत चुनाव : मतदान केंद्र पर मुखिया समर्थकों के बीच मारपीट, 6 लोग घायल

सहरसा : सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अन्तर्गत औकाही पंचायत के मध्य विद्यालय दुम्मा स्थित बूथ संख्या 127 एवं 128 पर मुखिया समर्थकों द्वारा मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय दुम्मा में मतदान के दौरान निवर्तमान मुखिया रणधीर यादव एवं मुखिया प्रत्याशी अरुण यादव के समर्थकों के बीच मतदान को लेकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान लगभग आधे दर्जन लोग चोटिल जो गए हैं.

हालांकि घटना के बाद मतदान केंद्र पर सदर एसडीएम, सदर एसडीपीओ संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. हालांकि इस मामले में किसी तरह की प्रशासनिक बयान नहीं आया है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज चैनल न्यूज 22 स्कोप नहीं करती है. जानकारी हो कि जिले में चौथे चरण का चुनाव सत्तरकटैया प्रखंड में हुआ था, जिसमें 193 मतदान केंद्र पर 01 लाख से अधिक मतदाता थे. 1500 से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में चुनाव लड़ रहे थे.

रिपोर्ट : राजीव झा

प्रखंड प्रमुख चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट, कई राउंड चली गोलियां

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...