Ravidas Jayanti : कांग्रेस भवन में मनायी गयी संत रविदास की 648वीं जयंती…

Ranchi : संत शिरोमणि गुरु रविदास के 648 वीं जयंती (Ravidas Jayanti) कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा केदार पासवान की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि गुरु रविदास से हमें सीखने की आवश्यकता है। खासकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके विचारों के अनुसार संगठित होकर समाज में आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। आज अनुसूचित जाति के लोगों को अपने बारे में सोचने की आवश्यकता है, समाज का अन्य वर्ग उन्हें आगे बढ़ना चाहता है लेकिन कोशिश उन्हें स्वयं करना होगा।

Ravidas Jayanti : कांग्रेस हमेशा से दलित वर्ग के उत्थान के लिए आवाज उठाती है-केशव महतो कमलेश

समाज के मुख्य धारा में आगे रखने के लिए संविधान में उन्हें अधिकार प्रदान किए गए हैं उन अधिकारों के बारे में उन्हें जानना होगा, संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाज के बीच जाना होगा उन्हें जागरूक करना होगा। कांग्रेस हमेशा से दलित वर्ग के उत्थान के लिए आवाज उठाती है, कांग्रेसनीत सरकारों में कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई थी जिसने अनुसूचित जाति समाज के आर्थिक स्तर को मजबूत किया।

Ravidas Jayanti : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश हुए शामिल
Ravidas Jayanti : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश हुए शामिल

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि संत रविदास की जयंती समाज में उनके योगदान को याद करने का अवसर है यह समाज में समानता प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन सीखाता है कि हमें जाति धर्म और समाज के हर वर्ग से ऊपर उठकर एकता और प्रेम में विश्वास करना चाहिए। अनुसूचित जाति के अंदर 66 उपजातियां आती हैं और हम एक होने की जगह इन्हीं उपजातियों में विभक्त होकर रह गए हैं।

अनुसूचित जातियों का एकमात्र राजनीतिक रहनुमा केवल कांग्रेस है

विभाजन का परिणाम है कि संविधान में अधिकार मिलने के बाद भी हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। अधिकारों के व्यापक संघर्ष के लिए एकजूटता आवश्यक है। अनुसूचित जातियों का एकमात्र राजनीतिक रहनुमा केवल कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़कर दलितों के उत्थान का प्रयास किया है बाकी दलों ने दलित समुदाय का सिर्फ उपयोग किया है।

कार्यक्रम को विधायक सुरेश बैठा में भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष राजू राम ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल, मुजनी किशोर शाहदेव, निरंजन पासवान, सोनाल शांति, रियाज अहमद समेत कई नेता शामिल रहे।

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...