BJP कार्यालय में मनाई गई संत रविदास जयंती

BJP प्रदेश कार्यालय में मनाई गई संत रविदास जयंती, प्रदेश के पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलि। संत रविदास ने छुआछूत, जातिवाद के खिलाफ उठाई आवाज, समाज में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। संत रविदास के ओजस्वी विचारों के दिव्य प्रकाश से मानवता का सर्वदा कल्याण होता रहेगा: लखिन्द्र पासवान

पटना: BJP प्रदेश कार्यालय में आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। एससी मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। BJP एससी मोर्चा के अध्यक्ष लखिन्द्र पासवान ने कहा कि संत रविदास जयंती पर आज हम इकट्ठा हुए हैं। संत रविदास ने जातिवाद, भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाई एवं समाज को समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

समाज में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने लोगों को संत शिरोमणि की जयंती पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की सरकार, संत रविदास और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बताए रास्ते पर आगे चल रही है। आज सरकार कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास में जुटी है। पासवान ने कहा कि शिरोमणि ने मानव कल्याण, राष्ट्रसेवा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए अपने जीवन का प्रत्येक क्षण होम कर दिया। उनके ओजस्वी विचारों के दिव्य प्रकाश से मानवता का सर्वदा कल्याण होता रहेगा।

उन्होंने सभी लोगों से संत शिरोमणि रविदास के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया, जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Criminals में नहीं है पुलिस का खौफ, राजधानी पटना में दिनदहाड़े फायरिंग

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...