ठेकेदार सुजीत के घर से 7 लाख के आभूषण की चोरी

मोकामा : मोकामा प्रखंड के शेरपुर गांव में ठेकेदार सुजीत सिंह के घर लगभग सात लाख रुपए के स्वर्णाभूषण की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। दो चोरों ने दीवार फांद कर सभी 10 आलमारियों का ताला तोड़कर चोरी की। सोने की चेन, अंगूठी और 66 हजार रुपए पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ठेकेदार का पूरा परिवार पटना में रहता है। इसी मौके का फायदा उठा कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का सारा सामान भी तहस-नहस कर दिया। चोरी की इस पूरी घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद मरांची पुलिस ने पटना से श्वान दस्ता और एफएसएल की टीम भी बुलाई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। मरांची के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : नगर थाने के पास 5 दुकान में भीषण चोरी, घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...