रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार की रात आठ विधि विरुद्ध बालक फरार हो गए। बताया जाता है कि सभी विधि विरुद्ध बालक बाल सुधार गृह की चहारदीवारी कूद कर फरार हो गए थे। जिन्हें रोहतास पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात लगभग आठ बजे के आसपास एक साथ आठ विधि विरुद्ध बालक बाल सुधार गृह की चहारदिवारी कूद कर फरार हो गए। इसके बाद बाल सुधार गृह के प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना रोहतास पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची आसपास के कई थानों की पुलिस ने आनन-फानन में आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर बच्चों की खोजबीन के लिए छापेमारी शुरू कर दी।
हालांकि सभी विधि विरुद्ध बालकों को मंगलवार की देर रात हीं लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसके बाद रोहतास पुलिस ने राहत की सांस ली। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात आठ बजे के आसपास बाल सुधार गृह सासाराम से आठ विधि विरुद्ध बालक भाग गए थे। जिन्हें रोहतास पुलिस द्वारा सभी को छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संगीत मामलों में बंद है सभी बाल अपराधी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाढीं गांव में अवस्थित बाल सुधार गृह में दुष्कर्म, हत्या और चोरी जैसे संगीन मामलों के बाल अपराधियों को रखा गया है। जिसमें से ज्यादातर रोहतास जिले के हीं रहने वाले हैं। मंगलवार की देर शाम जब बच्चों की गिनती होने लगी तो आठ बाल अपराधी गायब मिले। जिसके बाद बाल सुधार गृह के अधीक्षक द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी देखें :
बाथरूम की खिड़की के सहारे फरार हुए बाल अपराधी
बाल सुधार गृह सासाराम से सभी विधि विरुद्ध बालक खिड़की के सहारे फरार हुए थे। जानकारी के मुताबिक एक योजना के तहत सभी बच्चों ने पहले बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और उसके बाद खिड़की के ग्रिल में एक लंबा व मजबूत कपड़ा बांधकर सभी बाहर निकल गए। हालांकि पुलिस के अनुसार, सभी आठ विधि विरुद्ध बालकों को जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरिया एवं मलांव गांव के आसपास से बरामद कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


