जमीनी विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के डुमरिया घाट थाने इलाके के रामपुरवा गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। रामपुरवा गांव के मोहम्मद इरशाद आलम को उसके पड़ोसी मोहम्मद हसबुद्दीन ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना के बाद चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ-साथ डुमरिया घाट के थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर गोली चलाने वाले के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जाता है कि मृतक इरशाद आलम से पहले भी घर में छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था लेकिन पंचायती के बाद दोनों का मामला को सुलझाया गया। उसके बाद मामला रूका नहीं और इरशाद आलम की सुबह में ही उनके पड़ोसी मोहम्मद हसबुद्दीन ने गोली मार दी। वहीं आनन-फानन में इरशाद आलम को निजी नर्सिंग होम लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के चचरे भाई जाकिर ने घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : Banka Crime News : अपराध की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने खदेड़ा, कारतूस व खोखा बरामद

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...