Commercial Advertisment

बिहार में 24 घंटे में गई 8 की जान, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

पटना: बीते कई दिनों से बिहार में लू ने कहर मचा रखा है। अभी अगले कई दिनों तक बिहार को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के कोई आसार भी नहीं दिख रहे। भीषण गर्मी की वजह से बिहार में पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक मौत अरवल में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि जहानाबाद में एक मजदूर और कैमूर में एक रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। इसके साथ ही भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के एक पशु कारोबारी की मौत हो गई।

बात करें भीषण गर्मी की तो रविवार को बक्सर में सबसे अधिक तापमान 46.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिनों तक बिहार भीषण गर्मी से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मानसून आने में एक दो दिन की देरी हो सकती है।

बिहार में मौसम विभाग ने जहानाबाद, गया, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और कैमूर में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जबकि पटना, नालंदा, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, सारण और शेखपुरा में भी गर्मी अपनी चरण पर रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में लू की संभावना है जबकि उत्तरी हिस्सों में कहीं कहीं बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं बुधवार को पटना, नालंदा और जहानाबाद समेत कुछ जिलों में लू का असर रहेगा जबकि उत्तरी बिहार में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को पूरे राज्य में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है।

CPI-ML की केंद्रीय कमेटी की बैठक में 17 प्रस्ताव पारित

https://youtube.com/22scope

24 24 24 24

24

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...