Advertisment
Monday, October 6, 2025

Latest News

Related Posts

8 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई,अस्पताल में भर्ती

बोकारोः जिले में 8 वर्षीय बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना चास थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी का बताया जा रहा है।

20-25 लोगों ने एक साथ पूरे परिवार पर किया हमला

मालूम हो कि 8 वर्षीय हर्षित कुमार के पिता उमेश प्रसाद गुप्ता अपने दरवाजे के सामने बाइक खड़ी कर रहे थे तभी उन्हीं के बड़े भाई ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। घटना में 8 वर्षीय हर्षित कुमार को गंभीर चोटे आई हैं।

ये भी पढ़ें- 140 टन अवैध कोयला किया जप्त

जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए जख्मी हर्षित कुमार व पिता उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि न केवल मारपीट की गई बल्कि जब हम बचाव कर रहे थे तभी सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। दोनों भाईयों के बीच पुरानी विवाद बताय जाता है।

Loading Live TV...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe