जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

मुंगेर : बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जमीनी विवाद में गोली चली है। गोली लगने से एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे को सीने में गोली लगने से घायल हो गया है। इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया है। मामला हेमजापुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश सिंघिया का है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के पिता के बयान पर आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

सफियासराय ओपी क्षेत्र स्थित जानीपुर सिंघिया इंग्लिश बहियार शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली। इसमें मोहन यादव के पुत्र पंकज यादव की मौत मौके पर हो गई। पंकज को चार गोलियां लगी थी, जबकि दूसरे पक्ष से स्व. सिंटू यादव का पुत्र सूरज यादव जख्मी हो गया। सूरज के सीने में गोली लगी। पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद निजी नर्सिंग होम इमरजेंसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार, सफियासराय ओपी प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर, जमालपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, धरहरा थानाध्यक्ष और हेमजापुर ओपी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने खेत पर पड़े पंकज यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं सदर एसडपीओ राजेश कुमार ने कहा कि वर्चस्व को लेकर दो पक्ष में कई चक्र गोलियां चली है। इसमें पंकज यादव की मौत मौके पर हो गई। सूरज यादव का इलाज नर्सिंग हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्होंने कहा की घटनास्थल पर कुछ भी बरामद नहीं हुआ है पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा मृतक यादव पर सफियासराय ओपी में नौ मामले दर्ज है जबकि घायल सूरज यादव के खिलाफ पांच मामले दर्ज है। एसडीपीओ ने कहा कि मृतक कुछ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। वहीं इस मामले में मृतक के पिता मोहन यादव के बयान पर आठ लोगों के ऊपर प्रथामिकी दर्ज की गई है। एसडीपीओ ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने में आधा दर्जन से ज्यादा अपराधी थे। सभी के बारे में पता लगाकर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...

Hearing Update: होटवार जेल गर्भवती बंदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार...

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई। मेडिकल बोर्ड की...

Jharkhand Sand Crisis: 10 जून से बालू उठाव पर NGT की...

 झारखंड में 10 जून से एनजीटी की रोक के बीच केवल 14 बालू घाटों से वैध निकासी शुरू हो सकी है। मॉनसून के दौरान...

Jharkhand Weather Update: 17 जून तक मॉनसून की दस्तक के आसार,...

झारखंड में 17 जून तक मॉनसून के प्रवेश की संभावना है। 12 जून से कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश को लेकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img