DM के जनता दरबार पहुंचे 80 फरियादी, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश…

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। DM दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

DM के जनता दरबार में 80 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें खेल, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। DM ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया।

जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से DM को अवगत कराया उनमें शमीमा खातून, देवनारायण राम, जगत नारायण प्रसाद, देवनाथ प्रसाद, दुर्गावती कुमारी, अल्का देवी, विनय कुमार, राजेश कुमार राय, सरस्वती देवी, शिला कुमारी, कमरून खातुन, इंदल राउत, मुन्नी साह, कांति कुवर, अली अख्तर, प्रवीण कुमार, नितेश कुमार, स्नेहा देवी आदि के नाम शामिल हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  West Bengal में लागू हो राष्ट्रपति शासन, छपरा में BJP कार्यकर्ताओं ने….

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Purushottam Maas 2026: 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, जानें...

 17 मई से पुरुषोत्तम मास 2026 शुरू हो रहा है। जानें अधिक मास का धार्मिक महत्व, पूजा-व्रत की तिथियां और भगवान विष्णु से जुड़ी...

Middle East Tension Effect: रोजमर्रा की वस्तुएं हुईं महंगी, साबुन से...

 मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे माल की महंगाई का असर अब घरेलू बजट पर दिखने लगा है। साबुन, डिटर्जेंट, हॉर्लिक्स और बैटरी समेत कई...

Facebook Scam: विदेश में डॉक्टर बनकर महिला को फंसाया, फोटो एडिट...

 रांची में फेसबुक पर डॉक्टर बनकर साइबर अपराधी ने महिला को ब्लैकमेल किया। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये...

CBSE New Rule: कक्षा 9 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 2026...

सीबीएसई ने एनईपी 2020 के तहत बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन...

Love Drama: साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर...

गिरिडीह के डुमरी में शादीशुदा युवक साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img