MUZAFFARPUR में लू लगने से शिक्षक की मौत, के के पाठक के खिलाफ परिवाद दर्ज

मुजफ्फरपुर: शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूल गर्मी छुट्टी में भी खुला रखने आदेश के कारण अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक समेत तीन के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि शिक्षा विभाग के द्वारा भयंकर गर्मी के कारण स्कूल खोलने का आदेश दिया गया जिसकी वजह से एक शिक्षक को लू लगने से मौत हो गई। परिवाद मुजफ्फरपुर में दायर किया गया है।

परिवाद में मृतक शिक्षक डॉ अविनाश कुमार अमर के रिश्तेदार परितोष कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक, जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह पर आरोप लगाया है। अपने परिवाद में उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूल भीषण गर्मी में खुला रखने के आदेश की वजह से शिक्षक की मौत हुई। उन्होने कहा है कि डॉ अविनाश कुमार अमर औराई प्रखंड के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिहानी में 2014 से नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

विभाग की गलत नीति की वजह और आदेश की वजह से भीषण गर्मी में वे अपने घर सिकंदरपुर से बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले थे। 11:45 बजे शिक्षकों के साथ वे अपने स्कूल से घर जाने के लिए निकले। इसी दौरान उन्हें लू लगा और वे गिर गए। इलाज के लिए उन्हें एसकेएमसीएच लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि शिक्षा विभाग की तरफ से इस वर्ष गर्मी की छुट्टी रद्द कर दी गई है और राज्यभर के सभी विद्यालयों को खुला रखने का आदेश दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भागलपुर में JDU नेता को मिली जान से मारने की धमकी

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...