आठवीं सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

KODERMA: कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल मैदान में

आठवीं सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता में करीब 35 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया.

जिसमें 15 गर्ल्स और 20 ब्वॉयज की टीमें शामिल हैं.

आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि

प्रतियोगिता नॉकआउट है और इसमें हारने वाली टीमें

सीधे प्रतियोगिता से बाहर हो जा रही है. तीन अलग-अलग

कोर्ट पर प्रतियोगिता के सभी मैच कबड्डी एसोसिएशन के

रेफरी और स्कोरर की मौजूदगी में आयोजित किए जा रहे हैं.

पढ़ाई और खेल के बीच सामंजस्य जरुरी

kodarma kabaddi 22Scope News


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला परिषद के

अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि पढ़ाई और खेल के बीच

सामंजस्य जरूरी है और लगातार कबड्डी के क्षेत्र में जिले के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय साव ने बताया कि देर शाम तक प्रतियोगिता के सभी मैच के नतीजे सामने आ जाएंगे और कोडरमा के लिए बेहतरीन टीम तैयार हो जाएगी. आयोजकों की मानें तो कबड्डी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और कबड्डी लीग के जरिए छोटे-छोटे शहरों से निकलकर प्रतिभागी देश और विदेश में अपना जलवा कबड्डी के जरिए बिखेर रहे हैं.

रिपोर्ट: कुमार अमित

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...