सीतामढ़ी : सीतामढ़ी बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल दुर्व्यापार पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए सीतामढ़ी पुलिस की विशेष किशोर पुलिस इकाई के द्वारा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) के सहयोग से निरंतर अनूठी पहल वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय, सीतामढ़ी) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो. नजीब अनवर के निर्देशन में की जा रही है। इसी अभियान के तहत एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) की टीम को जिला के पुपरी थाना क्षेत्र में होटल, मोटर गैरेज और दुकान प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चो से ठंड में बाल श्रम करवाए जाने की लगातार सूचना मिल रही थी।
वरीय पुलिस उपाधीक्षक मो. नजीब अनवर के निर्देश पर पुपरी थाना, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (बचपन बचाओ आंदोलन) एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम के द्वारा बच्चो को बाल श्रम से मुक्त करवाने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में कुल नौ बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है। साथ ही बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नौ नियोजकों के विरुद्ध पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुक्त बच्चों को सीडब्ल्यूसी के आदेश से बाल गृह में आवासित करवाया गया है। इन बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़कर पुनर्वास करवाया जाएगा।
यह भी पढ़े : प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली, शिक्षिका खुलेआम ले रही पैसे
यह भी देखें :
अमित कुमार की रिपोर्ट


















