Advertisment

Patna News: नीतीश सरकार ने गन्ना किसानों को दिया ‘मीठा तोहफा’, 15-20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

Patna News: राज्य सरकार ने नये वर्ष में बिहार के गन्ना किसानों को नई सौगात दी है. गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने अपर मुख्य सचिव श्री के सेंथिल कुमार और राज्य के सभी चीनी मिल मालिकों के साथ गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की, जिसमें राज्य के गन्ना किसानों की हित को देखते हुए मिल मालिकों की सहमति से गन्ना मूल्य के दर में 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया. यह पेराई सत्र 2025-26 से ही लागू किया जाएगा.

Patna News: गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने ये कहा

इस संबंध में गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के बेहतर उन्नति के लिए संकल्पित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार गठन होने के बाद से ही किसानों के उन्नति को देखते हुए कार्य किये जा रहे हैं. बिहार के गन्ना किसानों के द्वारा गन्ना का मूल्य बढ़ाने की मांग की जा रही थी. इसको लेकर लगातार मिल मालिकों के साथ बैठक की गई. तीसरी बैठक में चीनी मिल मालिकों की सहमति से गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि पहले उत्तम प्रभेद के गन्ना का मूल्य 365 रुपये था, जिसमें 15 रुपये प्रति क्विंटल, सामान्य प्रभेद के 345 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये और निम्न प्रभेद के गन्ना का मूल्य 310 से बढ़ाकर 330 रुपये की वृद्धि कर दी गई है. गन्ना उद्योग मंत्री ने बताया कि इस बढ़े हुए नये मूल्य के अतिरिक्त गत वर्ष की तरह ही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान सभी श्रेणी के गन्ना पर घोषित 10 रुपये अतिरिक्त भुगतान करने की योजना बदस्तूर जारी रहेगी.

Patna News: पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सबसे अधिक सड़क मौतें, दुर्घटना रोकने के लिए सरकार कर रही है विशेष पहल

Patna News: तीन बैठकें, एक फैसला

इस तरह से गन्ना मूल्य में हुई बढ़ोतरी के बाद गन्ना किसानों को उत्तम प्रभेद के लिए 390 रुपये, सामान्य प्रभेद के लिए 370 रुपये और निम्न प्रभेद के लिए 340 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा. बैठक में ईख आयुक्त श्री अनिल कुमार झा, संयुक्त ईख आयुक्त श्री जय प्रकाश नारायण सिंह सहित राज्य के सभी चीनी मिलों के मालिक मौजूद थे.

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...