अब कोडरमा सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा, किडनी संक्रमित मरीजों को नहीं जाना होगा बाहर

पीपीपी मोड पर डायलिसिस सेंटर का किया जा रहा संचालन

कोडरमा : कोडरमा सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है. जिससे किडनी संक्रमित मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है. पहले डायलिसिस कराने के लिए लोग रांची, पटना सहित दूसरे शहरों में मरीजों को जाना पड़ता था लेकिन अब इन्हें जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब कोडरमा समेत आसपास के लोग यहां के सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा ले सकते हैं.

koderma sadar hospital1 22Scope News

हर दिन 8 किडनी मरीजों का होता है डायलिसिस

कोडरमा में पीपीपी मोड पर सदर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का संचालन किया जा रहा है. जहां 4 बेड पर हर दिन 7 से 8 किडनी मरीजों का डायलिसिस किया जाता है. बीपीएल और आयुष्मान धारकों को यह सुविधा निःशुल्क मिलती है जबकि सामान्य मरीजों को 1206 रुपये भुगतान करने पड़ते हैं.

koderma sadar hospital12 22Scope News

कोडरमा सदर अस्पताल: पहले मरीजों को होती थी परेशानी

जब सदर अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं थी तब कोडरमा के किडनी मरीजों को रांची, पटना, गया या हजारीबाग जाना पड़ता था. जिसमें उन्हें काफी खर्च होता था और परेशानियों का सामना भी करना पड़ता था, लेकिन अब अपने ही शहर में डायलिसिस की सुविधा मिलने से लोगों को आसानी हो गई है. कई ऐसे मरीज हैं जिन्हें सप्ताह में तीन तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता है, ऐसे मरीजों के लिए सदर अस्पताल का यह डायलिसिस सेंटर वरदान साबित हो रहा है.

koderma sadar hospital123 22Scope News

डायलिसिस के लिए चार बेड पर लगाई गई चार मशीनें

सदर अस्पताल के इस सेंटर में डायलिसिस के लिए चार बेड पर चार मशीनें लगाई गई है. जल्द ही एचआईवी पॉजिटिव के लिए एक और बेड लगाया जाएगा. एक मरीज के डायलिसिस में 4 घंटे का समय लगता है और सेंटर में दो टेक्नीशियन मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी करते हैं. इसके अलावा कोलकाता के नेफ्रोलॉजिस्ट वीडियो कॉल के जरिए डायलिसिस के लिए यहां आने वाले मरीजों से संपर्क में रहते हैं. टेक्नीशियन राजेश पंडित के मुताबिक डायलिसिस के साथ-साथ किसी भी तरह के कॉम्प्लिकेशन से निपटने के लिए यह डायलिसिस सेंटर काफी है.

koderma sadar hospital1234 22Scope News

कोडरमा सदर अस्पताल: दूसरे जिलों के लोगों को भी मिल रहा लाभ

कोडरमा का सदर अस्पताल सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में जुटा है और अब इस दिशा में सदर अस्पताल का यह डायलिसिस सेंटर किडनी संक्रमित मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है. यहां कोडरमा ही नहीं बल्कि कोडरमा से सटे बिहार झारखंड के दूसरे जिलों से भी लोग यहां आकर डायलिसिस करवा रहे हैं.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...