Advertisment

जीत राम मुंडा की हत्या पर सियासत शुरू, बीजेपी जेएमएम आमने-सामने

रांची : बीजेपी एसटी मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीत राम मुंडा की हत्या को लेकर अब सूबे में सियासत शुरू हो चुकी है सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो एक दूसरे पर हमलावर हैं.

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जीतराम मुण्डा के परिजनों से मिले और शोक सांत्वना व्यक्त की, साथ मे रांची के सांसद संजय सेठ और दीपक प्रकाश भी परिजनों से मिलकर उनकी हिम्मत बढ़ायी.

ग्रामीण जिलाध्यक्ष की हत्या पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार में बीजेपी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. हत्या और फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है.

इधर दीपक प्रकाश के आरोप पर पलटवार करते हुए जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा ये फ्रस्टेशन में बोल रहे हैं. हत्या निंदनीय है और उसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नही किया जाएगा, ये कानून व्यवस्था का सवाल है. उन्होंने कहा की सभी ने देखा है कि पिछले डेढ़ वर्ष में जो भी अपराध हुए हैं उसका त्वरित निष्पादन हुआ है. अपराधकर्मी किसी दल का नही होता कई लोगों ने अपनों को खोया है.  इस घटना का क्या एंगल है ये तो पुलिस ही बताएगी. उन्होंने इस मामले में बीजेपी को राजनीति नहीं करने की सलाह दी है.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन पर सख्ती, कई जिलों...

Bihar Illegal Mining: बिहार में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने कार्रवाई तेज...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...