PATNA: 28 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव को लेकर
पटना पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. पहली बार
मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर आम लोग मतदान करेंगे.

पटना के एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने तैयारियों को लेकर कहा कि इस बार लगभग 5000 जवानों को तैनात किया गया है साथ ही साथ की क्यूआरटी और क्विक मोबाइल के जवानों को भी चुनाव में लगाया गया है.एसएसपी ने बताया कि कई ऐसी गलियां हैं जिसमें चार पहिया गाड़ी नहीं जाती है जिसमें क्विक मोबाइल के द्वारा क्षेत्र पर नजर रखा जाएगा ताकि कोई उपद्रव न फैलाएं. कुल 1891 बूथों पर मतदान होगा.
बूथ पर उपद्रव हुआ तो 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस
एसएसपी ढिल्लो ने चुनाव में सुरक्षा की तैयारियों को लेकर बताया कि किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. अगर बूथ पर किसी भी तरह का उपद्रव होता है तो पुलिस 10 मिनट के अंदर बूथ पर अतिरिक्त बल के साथ पहुंच जाएगी और स्थिति नियंत्रण में होगा.
मुंगेर में नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी

उधर मुंगेर नगर निगम के लिए 28 दिसंबर को होने वाले चुनाव को ले तैयारी पूरी कर ली गई है. 188 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों को रवाना किया गया. नगर निगम चुनाव में इस बार मेयर के लिए जहां 29 प्रत्याशी मैदान में है वहीं डिप्टी मेयर के लिए 19 प्रत्याशी और 45 वार्ड के लिए 184 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार एक लाख पैंसठ हजार सात सौ उनतीस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
मुंगेर 188 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. डीडीसी संजय कुमार ने
बताया कि चुनाव को ले जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.
आज पीसीसीपी पार्टी को ब्रीफिंग के बाद ईवीएम के साथ रवाना किया जायेगा.
मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.
- सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में 60 मीटर से अधिक लंबे 638 पुलों की जांच की समीक्षा, दिए गए कड़े निर्देश
- गढ़वा: दानरो नदी की बदहाली पर डीसी सख्त, कचरा डंपिंग पर रोक के निर्देश
- द्वितीय ग्रैंड मैंगो फेस्टिवल-2026 का कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन
Highlights







