पटना: शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सातवें चरण की बहाली की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

पटना : शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज- सातवें चरण की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे

सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस घटना में कई अभ्यर्थी चोटिल हुए.

बता दें कि राजधानी पटना में मंगलवार को दिन भर हंगामा रहा.

एक ओर जहां विधानसभा में विपक्ष ने सरकार को घेरा

वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी खूब हंगामा किया.

lathi1 22Scope News

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज : विधानसभा घेराव के लिए निकले थे अभ्यर्थी

सातवें चरण की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी मंगलवार को डाक बंगला चौराहा के रास्ते विधानसभा घेराव के लिए निकले. इस दौरान उन्हें पुलिस-प्रशासन द्वारा समझाया भी गया और रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन वे लोग नहीं माने. जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. सभी सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थियों का मार्च पटना के गांधी मैदान से राजभवन के लिए निकाला था और डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे. इनलोगों के प्रदर्शन से डाक बंगला चौराहा जाम हो गया और यातायात प्रभावित हो गया था.

lathi12 22Scope News

शिक्षक बहाली की नोटिफिकेशन जारी करे सरकार

इससे पहले शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तो वही पुरानी है, मगर मंत्री के बदलते ही सरकार का रवैया भी बदल चुका है. हम सरकार से सिर्फ यह मांग कर रहे हैं कि सातवें चरण की जो शिक्षक बहाली प्रक्रिया है. उसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए. शिक्षक अभ्यर्थियों का आरोप है कि वह लाठी डंडे खाने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे हैं सिर्फ उन्हें एक अद्दत नौकरी की जरूरत है.

lathi123 22Scope News

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज : 38 दिनों से कर रहे थे शांतिपूर्ण प्रदर्शन

शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले 38 दिनों से गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. मगर सरकार द्वारा सातवें चरण की बहाली का नोटिफिकेशन जारी नहीं करने पर आज शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करने निकले थे. अभ्यर्थियों का कहना है कि वह पिछले 3 साल से प्रदर्शन कर रहे हैं. जिस पर उन्हें शिक्षा विभाग के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है.

तीन महीने पहले भी हुआ था लाठीचार्ज

पटना के डाकबंगला चौराहे पर अभ्यर्थी करीब दो घंटे से प्रदर्शन कर रहे थे. इस कारण यातायात पुलिस को ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा था. बता दें कि तीन महीने पहले भी पुलिस ने पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया था. उस दौरान पटना के एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) केके सिंह ने खुद सड़कों पर तिरंगा लिये उतरे शिक्षक अभ्यर्थी पर लाठी चार्ज किया था. इसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए थे. इसका संज्ञान लेते हुए पटना प्रशासन ने उन्हें जांच के बाद संस्पेड कर दिया था.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...