Advertisement
Advertisement

बाढ़ से 73 पंचायतों में मक्का फसल को नुकसान, किसान परेशान

कटिहार : कटिहार में बाढ़ के त्रासदी के बाद कृषि क्षेत्र में बहुत बड़ा नुकसान का आकलन किया जा रहा है. मक्का अंचल में मक्का बर्बाद हो जाने के कारण किसान बेहद परेशान हैं, और सरकार से जल्द मुआवजे की मांग कर रहे हैं. ताकि एक बार फिर खेती के सहारे जिंदगी को पटरी पर लाया जा सके. वही कृषि विभाग भी फसल क्षति के आकलन करते हुए कहा कि आठ प्रखंडों के 73 पंचायत में बाढ़ से फसल का क्षति हुआ है. लगभग बीस हज़ार हेक्टर में इस फसल क्षति को लेकर 27 करोड़ राशि के नुकसान का आकलन करते हुए कृषि विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है.

प्रस्ताव पारित होते ही सरकार के निर्देश के बाद किसान सीधे ऑनलाइन के माध्यम से बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर अपना आवेदन दे सकते हैं. कटिहार जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अन्य फसलों के साथ-साथ इस क्षेत्र में बाढ़ के तबाही से मक्का के नुकसान अधिक हुआ है. किसान भी सरकार से जल्द प्रक्रिया पूरा कर मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

Commercial Advertisment

Pappu Yadav International Honour: न पुरस्कार की चाह, न सम्मान की...

Pappu Yadav International Honour, पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से...

Global Convention on Transforming Bihar 2027: बिहार के विकास का बनेगा...

Global Convention on Transforming Bihar 2027, पटना: बिहार को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines: घाटों पर पटाखे और निजी नावों...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines, पटना: बिहार में छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, तालाबों और छठ...