Advertisement
Advertisement

बेमौसम बरसात से फसल बर्बाद, अब क्या करे किसान……

Hazaribagh- हजारीबाग में मौसम की बेरुखी सीधे-सीधे तौर पर किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। हजारीबाग में पिछले शाम बेमौसम बरसात और तेज हवा से हजारीबाग के ईचाक, पदमा, कटकमसांडी व विभिन्न प्रखंडों के किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें-निरसा से पशु लदा पिकअप पकड़ाया, पुलिस ने……

उनकी तैयार फसल बर्बाद होती नजर आ रही है। तेज हवा के कारण गेहूं की फसल गिर गए हैं जिसके कारण किसानों को काफी घाटा पहुंचा है। किसान बताते हैं कि काफी मेहनत से हमने फसल लगाया था और अब फसल काटने का समय आना है लेकिन इस मौसम की बेरुखी से हमें काफी परेशानी होगी।

बमौसम बारिश 2 22Scope News

सरकार से कृषि बीमा और मुआवजा की मांग

जितनी अच्छी फसल होनी चाहिए थी अब उतनी अच्छी फसल और पैदावार नहीं हो पाएगी। हजारीबाग के इचाक प्रखंड के किसान बताते हैं कि वर्षा से जो परेशानी हुई है उस पर झारखंड सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। हमें कृषि बीमा मुहैया कराई जाए।

ये भी पढ़ें-हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल…..

इसके साथ ही साथ हमें सहायता पहुंचाई जाए ताकि हमें जो बेमौसम बरसात से नुकसान पहुंचा है उसे पाटा जा सके और जितनी हमारी लागत लगी है वह हमें मिल जाए। हम कृषि मंत्री से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस ओर भी कदम उठाया जाए ताकि हमारा भी घर चल सके।

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...