कोडरमा: बर्थडे पर रिवाल्वर से काटा केक, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कोडरमा : बर्थडे पर रिवाल्वर- जिला के तिलैया थानाक्षेत्र के राम नगर में एक मकान में

रिवाल्वर से बर्थडे केक काटा गया. जिसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया गया.

उसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

बर्थडे पर रिवाल्वर: सिक्सर रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद

एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे है

और सिक्सर रिवाल्वर से बर्थडे केक काटा जा रहा है.

मामले में कार्रवाई करते हुए तिलैया थाना पुलिस ने नवादा के रहने वाले अंकित राज

और अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के पास से सिक्सर रिवाल्वर

और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है.

cake1 22Scope News

नावादा के रहने वाले हैं दोनों युवक

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर ने बताया कि एसपी से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की और दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी नवादा जिले के हैं और एक स्थानीय युवक के बर्थडे में शामिल होने आए थे. इस दौरान रिवाल्वर से बर्थडे केक काटने और रिवाल्वर लहराने का वीडियो भी मिला.

cake12 22Scope News

बर्थडे पर रिवाल्वर: अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि बर्थडे पार्टी में 9-10 की संख्या में युवक थे. पकड़े गए दोनों युवकों के अलावा बांकि बचे लोगों की तलाश की जा रही है. मोबाइल वीडियो के आधार पर बर्थडे में शामिल युवकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...