Advertisment

को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने पर नीतीश ने साधी चुप्पी

‘नीतीश ने कहा जीतन ने बुलाया तो आ गये’

PATNA: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की लिट्टी पार्टी में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीतन ने बुलाया तो आ गये. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी से उनका पुराना रिश्ता है. इसलिए उनके बुलावे पर वो आ गये. वहीं उन्होंने को-ऑर्डिनेशन कमिटी के मामले पर चुप्पी साध ली.

nitish 2 22Scope News


साल 2022 के जाते-जाते जीतन ने दी लिट्टी पार्टी

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने साल 2022 के आखिरी में शुक्रवार की देर शाम लिट्टी पार्टी का आयोजन किया. मांझी की लिट्टी पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ महागठबंधन के सभी दलों के बड़े नेता पहुंचे. इस लिट्टी पार्टी में सीएम के शामिल होने से ठीक पहले मांझी ने मुख्यमंत्री से महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग की थी. उन्होंने बिहार में गुजरात की तर्ज पर परमिट के आधार पर शराबबंदी में छूट देने की मांग की थी. हालांकि लिट्टी पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश ने को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग पर चुप्पी साध ली.

जीतन राम मांझी पहले भी कर चुके हैं कोआर्डिनेशन कमिटी की मांग

जीतन राम मांझी ने सरकार में रहते हुए को-ऑर्डिनेशन कमेटी

बनाने की मांग पहले भी की है. बिहार में जब एनडीए की सरकार थी

तब भी मांझी इस मांग को उठाते रहे थे और अब जब महागठबंधन

की सरकार बनी है एक बार फिर से जीतन राम मांझी ने

को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार से की है. मांझी ने कहा है कि वे

बार बार- मांग करते रहे हैं लेकिन उनकी मांग को नहीं सुना जा रहा है.

रिपोर्ट: राजीव कमल

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...