26 लाख का सोना, 1.5 लाख की चांदी और 5 लाख कैश के साथ भाग रहे दो चोरों को पुलिस ने दबोचा

पटना : 26 लाख का सोना- राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर पुलिस ने शनिवार रात

दो चोरों को दबोचा. दोनों एक घर से कैश और ज्वेलरी का सामान चोरी कर भाग रहे थे.

ऐसे में अचानक पुलिस की उनपर नजर पड़ी.

पुलिस ने जैसे ही दोनों को रोककर छानबीन की तो उनके पास से 26 लाख का सोना,

1.5 लाख की चांदी और 5 लाख कैश बरामद किए गए.

इसकी जानकारी डीआईजी मानव जीत सिंह ढिल्लो ने दी.

patna dig 22Scope News

26 लाख का सोना: चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता

राजधानी पटना में नए साल को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के पर

पटना में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान रामकृष्णा नगर थाने की

पुलिस को चेकिंग कर रही थी. चेकिंग देख कर दो युवक भागने लगे तो पुलिस ने

उसे खदेड़ कर पकड़ा. दोनों आरोपी के पास से लगभग 26 लाख का सोना डेढ़ लाख की

चांदी और कैश पांच लाख रुपया पुलिस ने बरामद किया.

पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है जक्कनपुर इलाके से चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर

बाईपास के रास्ते भाग रहा था, उसी दरमियान चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया.

gold1 22Scope News

राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

मामला की जानकारी देते हुए राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी चोरों के एक गिरोह बंद घर में

भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं.

पुलिस ने सूचना के आधार पर जब छोड़कर गिरोह को खदेड़ना शुरू किया तो

दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी भागते हुए देखे गए जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ा तो

दो अपराधी भागने में सफल हो गए. जबकि दो को पुलिस ने धर दबोचा है.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी कर भाग रहे भारी मात्रा में सोने,

चांदी के जेवरात और नगद रुपए बरामद किए हैं.

gold12 22Scope News

26 लाख का सोना: पूछताछ में चोरों ने ये बताया

जब पुलिस इनको थाना ले आई पूछताछ करने लगी तब पता चला कि यह लोग

जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी कर अपने अड्डा पर जा रहे थे.

जिस घर में चोरी की वारदात हुई उस घर का मालिक मकान बंद कर बाहर गये हुए थे.

उनको इस बात की जानकारी भी नहीं है.

रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने इस बात की जानकारी जक्कनपुर थाना पुलिस को देते हुए

बताया कि अगर गृह स्वामी आकर चोरी की शिकायत दर्ज करायें तब यहां भेज दिया जायेगा.

थाना प्रभारी जहांगीर आलम खां ने बताया कि डीजीपी के आदेश के आलोक पर

एसएसपी पटना ने यह आदेश दिया था कि मध्य रात्री से लेकर अहले सुबह तक वाहन जांच की जाये.

रिपोर्ट: चंदन

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...