शादी तय करने निकले लड़के वालों की कार में लगी आग

GAYA: कार में लगी आग – गया में अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखने

निकले लोगों की जान बाल- बाल बची जब उनकी कार

आगजनी का शिकार हुई. लड़की देखकर लौटते वक्त कार धू-धूकर जलने लगी. लेकिन कार

सवार लोग सभी लोगों ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई.


कार में लगी आग – कार के दाहिने ओर से पकड़ी थी आग

aag 2 22Scope News


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के दाहिने हिस्से से आग पकड़ी थी. आग लगने के बाद कार के बाएं हिस्से

से उसमें सवार लोग गेट खोल कर भागे और किसी तरह से जान बचाई. कार में छह लोग सवार थे,

जो कि बाल-बाल बचे. घटना महकार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. सूचना के बाद महकार थाना

की पुलिस मौके पर पहुंची थी. घटनास्थल पर रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर के राजेश पंडित

ने बताया कि वह अपने बेटे के लिए लड़की देखने परिवार के कई सदस्यों के

साथ कार से खिजरसराय के बिहटा गांव जा रहे थे.


पुआल से लगी कार में आग

नदरा-बिहटा मार्ग पर सड़क पर पुआल पसरा था, जो सड़क पर ही काफी दूरी तक रखा हुआ था.

जैसे ही पुआल के उपर से कार गुजरी, पुआल कार के सभी चक्कों में फंस गया और चक्का जाम चलने लगा,

जिससे, कार रगड़ खाने लगी औैर कुछ ही क्षण में कार में आग लग गई. आग कार के दाएं साइड से पूरी

तरह से अपनी चपेट में लिया और आग की तेज लपटें उठने लगीं. कार में अचानक आग लगने से सभी

सवार लोग डर गए. हालांकि कार की दूसरी साइड से दरवाजा खोल कर किसी तरह से सभी भागे और जान बचाई.

कार में ड्राइवर समेत छह लोग सवार थे.

रिपोर्ट: आशीष

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...