ऊषा मार्टिन फैक्ट्री में लगी आग पर पाया गया काबू

रांची : राजधानी रांची के टाटीसिलवे स्थित ऊषा मार्टिन फैक्ट्री में आग लग गयी, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है बताया जा रहा है. इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

usha martin1 22Scope News

आगलगी की घटना से कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है कि कितना नुकसान हुआ है.

usha martin12 22Scope News

ऊषा मार्टिन फैक्ट्री: घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

आग की लपटें काफी भयानक थी, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था. वहीं इस मामले की जांच में पुलिस भी जुट गई है. जानकारी मिलने के बाद कई दमकल गाड़ी पहुंची. घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि टाटीसिलवे स्थित उषा मार्टिन कंपनी के वायर रोप डिवीज़न के पीछे एसिड प्लांट में आग लगी है. हालांकि इसकी पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है. कोई हताहत होने की भी सूचना नहीं है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...