हजारीबाग में एक करोड़ का अफीम और 13 लाख नगद बरामद

हजारीबाग पुलिस को एक हफ्ते में मिली तीसरी बड़ी सफलता

HAZARIBAGH: एक करोड़ का अफीम और 13 लाख नगद बरामद – नए साल में हजारीबाग पुलिस को

बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नशे के कारोबार पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता पाई है.

एक करोड़ मूल्य के अफीम के साथ पुलिस ने करीब 13 लाख रुपये नगद बरामद किया है.

hzb 22Scope News


एक करोड़ का अफीम और 13 लाख नगद बरामद – एसपी ने दी मामले की जानकारी

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर

एसडीपीओ सीसीआर आरीफ इकराम के नेतृत्व में टीम ने 1 करोड़ से अधिक रुपए मूल्य के

अफीम को बरामद किया है. इसके साथ 13 लाख रुपए से अधिक नगद की भी बरामदगी हुई है.

एक सप्ताह के भीतर अफीम के मामले में यह तीसरी सफलता बताई जा रही है. पुलिस कप्तान

मनोज रतन चौथे ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवई की गई,

जिसमें 19 किलो 400 ग्राम अफीम और 13 लाख रुपये कैश बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि इसका संबंध चतरा हजारीबाग के वैसे नशे के सौदागर से है जो

इसकी सप्लाई दिल्ली हरियाणा पंजाब में करते हैं.

कैश 22Scope News


पुलिस कर रही मामले की गहराई से तफ्तीश

एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि पुलिस मामले की

गहराई से जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि जिनके

घर से अफीम और पैसा बरामद हुआ है उनका

नाम कामेश्वर साव है. इस मामले में संदिग्ध की पत्नी

को गिरफ्तार किया गया है. वहीं उन्होंने मीडिया के माध्यम

से लोगों से पोस्ते की खेती की बजाय पारंपरिक खेती करने की अपील की.

रिपोर्ट: शशांक

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...