भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने ये क्या बोल दिया….

रांचीः भाजपा विधायक बिरंची नारायण का बड़ा बयान सामने आया है। आज सदन जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुमका में जो विभस्त घटना घटी है उसको हम लोगों ने सदन के पटल पर रखने की कोशिश की है।

 बिरंची नारायण का बयान : घटना से पूरा देश शर्मसार हो गया

संथाल परगना की इस घटना से राज्य के साथ-साथ पूरा देश शर्मसार हो गया है। मैं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से आग्रह करता हूं कि बलात्कारियों को जल्द से जल्द ढूंढ कर सख्त से सख़्त कार्रवाई हो।

जाने क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में घूमने आई स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ बीती देर रात गैंगरेप की घटना हुई है। घटना के बाद 28 साल की इस स्पैनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

इस मामले को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट कर चंपाई सोरेन सरकार एवं प्रशासन पर सवाल उठाया है। हालांकि इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...