Advertisment

हॉकी से भारत को उम्मीद, वर्षों बाद सेमीफाइनल में भारत

टोक्यो ओलंपिक से भारतीय हॉकी टीम ने देश को अच्छी खबर दी है। पुरुष हॉकी टीम के बाद टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। भारतीय टीम के अटैकिंग गेम को देखने के बाद झारखंड के खेल प्रेमियों के आलावा झारखंड के पूर्व ओलंपियन्स ने भी खुशी जाहिर की है। इस टीम में शामिल निक्की प्रधान की बहन के अलावा कई और खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।

वर्षों बाद सेमीफाइनल में भारत

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन जारी है। इस ओलंपिक में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है। हॉकी टीम ने रविवार को क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर मेडल की दावेदारी साबित किया है और इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। चार दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पहुंची है। इसे लेकर पूरे भारत के साथ-साथ झारखंड के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम बेहतर खेल रही है और अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई तो हॉकी में इस बार गोल्ड पक्का है।

टोक्यो ओलंपिक: पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने किया खुशी का इज़हार

पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ओलंपिक से जुड़ी अपनी यादें 22 Scope से साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 1980 ओलंपिक में सेमीफाइनल खेला था और उस वर्ष खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। 1980 की उस टीम में झारखंड के सिलवानुस डुंगडुंग भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनके साथी खिलाड़ी ओलंपियन मनोहर टोपनो ने लॉस एंजेल्स ओलंपिक में हिस्सा लिया था। हालांकि वो टीम 1984 में पांचवें स्थान पर रही थी। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम बेहतर खेल रही है  और अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई तो हॉकी में इस बार गोल्ड पक्का है।

1980 के बाद 2021 में भारतीय टीम मजबूत स्थान पर

पदक से बस एक जीत दूर है। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर अंतिम चार में अपना स्थान पक्का कर लिया है। विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर चल रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है।

टोक्यो ओलंपिक: अंतराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर शशि टोपनो ने भी दी बधाई

अंतराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर शशि टोपनो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की मैं भारतीय टीम को बधाई देता हूं, क्योंकि 1980 के बाद भारतीय हॉकी टीम सेमी फाइनल तक पहुंची है। जिस तरह भारतीय हॉकी टीम ने अपना प्रदर्शन किया है इससे हमारी उम्मीदें और बढ़ गई है।

पूर्व कप्तान भारतीय महिला हॉकी टीम असुंता लकड़ा ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा की उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और मैं उम्मीद करती हूं की आज का जो मैच है इस मैच से एक कदम आगे बढ़ के खेले तो हम फाइनल जरूर खेलेंगे।

बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का नाम अभी भी सुनहरे अक्षरों में लिखा है। साल 1980 तक भारतीय हॉकी टीम की दुनिया में तूती बोलती थी। लेकिन 1980 के बाद से भारतीय टीम कभी भी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...