Advertisment

सात बदमाशों ने मिलकर की थी व्यवसायी दंपति की हत्या

व्यवसाई दम्पती हत्याकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार

khagariya: खगड़िया जिले में व्यवसायी दंपति की हत्या सात बदमाशों

ने मिलकर की थी. इस बात का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार

को प्रेस वार्ता किया. हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
खगड़िया जिले के चर्चित व्यवसाई दंपती हत्याकांड में

पुलिस को सफलता मिली है.पुलिस ने हत्याकांड में

शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक बेगूसराय जिले का रहने वाला है, जबकि दो खगड़िया का रहने वाला है.

khagariya 22Scope News

22 दिसंबर को दंपती का शव बरामद किया गया था

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सात बदमाशों ने मिलकर व्यवसाई मनोज साह और उसकी पत्नी सुनीता देवी की नृशंस हत्या की गई थी. फरार चल रहे अन्य बदमाशों की तलाश जारी है. 22 दिसंबर को दोनों का शव अलग- अलग कमरों से बरामद किया था.

हालांकि एसपी ने घटना की वजहों का खुलासा नहीं किया. आपको बता दें कि टाउन थाना इलाके के माल गोदाम रोड में बदमाशों ने एक व्यवसाई दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी थी. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी 31 दिसंबर को खगड़िया आकर मृतक के परिजनों से मिले थे और जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये थे.

रिपोर्ट: अनिश कुमार

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...