गुदरी बाजार की 20 दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

RANCHI: राजधानी रांची के लोअर बाज़ार थाना क्षेत्र के गुदरी बाज़ार की करीब 20 दुकानों में शनिवार को देर रात आग लगी. जिसमें रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गये. इस घटना के बाद देर रात अफरा- तफरी का माहौल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुदड़ी चौक के पास स्थित बाजार की दुकानों में करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली. जबतक लोग पहुंचते तब तक आग तेजी से फैल गई और करीब 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी और इसी दौरान फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

ranchi aag 22Scope News


शॉर्ट सर्किट से लगी दुकानों में आग


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. बता दें कि गुदरी बाजार 100 साल पुराना बाजार है. लोआर बाजार के थाना प्रभारी को जानकारी मिलते ही दमकल को फोन किया गया . लेकिन दमकल के आने तक आग ने सारे दुकानों के समान जल कर राख हो गई. देढ़ घंटे के बाद दमकल आने के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

ranchi aag 2 22Scope News


आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख


आगलगी में जिन लोगों की दुकानों का सामान जला है

उनमें से अधिकतर कपड़ा दुकानदार, अंडा बेचने वाले,

सब्जी बेचने वाले शामिल हैं. दुकानदारों ने सरकार से सहायता की मांग की है.

रिपोर्ट: पल्लवी

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...