Bermo- आईईएल थानाक्षेत्र अंतर्गत बारूद कारखाना गेट के निकट बीते देर रात दो दुकानों में आग लग गई,
जिसके कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया.
स्थानीय लोगों के द्वारा वारदाता की खबर मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची,
जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
अभी तक आग के कारणों को पता नहीं चल सका है.
आईईएल थानाक्षेत्र की घटना, फायरबिग्रेड की गाड़ी ने काबू
बताया जाता है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि
यदि इस पर काबू नहीं पाया जाता तो अगल बगल के दुकानों पर भी खतरा मंडरा रहा था.
दुकानदार मनोज कुमार केवट और राजेंद्र चौरसिया ने बताया
कि वे अपने-अपने दुकान रात में बंद कर घर चले गए थें, लगभग 4 बजे अहले सुबह उन्हें सूचना मिली
कि उनके दुकान में आग लग गई है. दुकान में रखा गया सारा सामान जलकर खाक हो चुका था.
राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि उसका पान का गुमटी था, जिसमें वह सभी तरह के सामानों की बिक्री करते थे.
वे रोजमर्रा के सभी तरह के सामान जैसे साबुन, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, बिस्किट एवं अन्य जरूरत के सामान बेचा करते थे. उन्होंने बताया कि लगभग सवा लाख रुपए का सामान था जो जलकर खाक हो गया है.
इसी प्रकार मनोज कुमार केवट ने बताया कि उनका सब्जी का दुकान था,
जहां 25 बोरा आलू 20 बोरा प्याज सहित अदरक, लहसुन, मिर्च और हरा सब्जी रखा हुआ था,
जो जलकर खाक हो गया है.उन्होंने बताया कि रविवार को आईएल बाजार में बेचने के उद्देश्य सब्जी लाकर रखा था.
आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है.
घटना के संबंध में बताया गया कि ओरिका बारूद कंपनी के सुरक्षा गार्ड
अमित कुमार ने देखा कि सामने दुकान पर आग की लपटें तेजी से जल रही है
उन्होंने तुरंत कंपनी के पेट्रोलिंग पार्टी और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी
सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई,
लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। आग पूरी तरह से दोनों दुकानों को अपने चपेट में ले लिया था.
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।


















