Koderma : झुमरी तिलैया बाजार समिति में आग, आधा दर्जन फल दुकानों को नुकसान

Koderma : झुमरी तिलैया बाजार समिति में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से

तकरीबन आधा दर्जन फल दुकानों को नुकसान पहुंचा है।

बाजार समिति के फल दुकानों के ऊपर रखे प्लास्टिक के कैरेट बिजली के तार के संपर्क में आ गए,

जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। बाजार समिति में फलों का कचरा भी सूखा हुआ पड़ा था,

जिससे देखते ही देखते आग फैल गई और कुछ ही देर में आग में भयावह रूप धारण कर लिया।

हालांकि गनीमत यह रही की समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया,

लेकिन तकरीबन आधा दर्जन दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।

 झुमरी तिलैया बाजार समिति में आग
झुमरी तिलैया बाजार समिति में आग
झुमरी तिलैया बाजार समिति में आग –

बताते चले की बाजार समिति परिसर के अंदर अस्थाई फलों का दुकान बनाया गया है,

जबकि बाहरी परिसर में कई स्थाई दुकानें भी संचालित होती है।

इसके अलावा परिसर में ही फल व्यवसाईयों के द्वारा कचरा फेंका जाता है, जो भी भीषण गर्मी के कारण

पूरी तरह से सूख चुका था। जैसे ही दुकानों के छत के ऊपर रखे प्लास्टिक के कैरेट बिजली के तार के संपर्क में आए,

तेज हवाओं के कारण कैरेट में लगी आग धीरे-धीरे कचरो तक जा पहुंचा और बाजार समिति का पूरा परिसर आग की

चपेट में आ गया।

 झुमरी तिलैया बाजार समिति में आग
झुमरी तिलैया बाजार समिति में आग

बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि फल व्यवसाईयों की लापरवाही के कारण यह आग लगी है।

अगर फल व्यवसाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं करेंगे, तो उनकी दुकान भी रद्द की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक समय से पहुंची दमकल की टीम ने आग से ज्यादा नुकसान

होने से बचा लिया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Report : Kumar Amit

धनबाद : एल एन टी स्टोर में लगी आग, लाखों का मटेरियल स्वाहा, मौके पर फायर ब्रिगेड आ’ग बुझाने में जुटी

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...