Jharia News: देर रात दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Jharia News: धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत नई दिल्ली रोड के समीप देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

Jharia News: कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे पास स्थित टाटा मोटर्स शोरूम को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.

Bokaro Suicide Case: Loan Pressure से चार मौतें, Family Tragedy ने किया शहर स्तब्ध

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...