शीतलहर की चपेट में पटना, जिलाधिकारी ने किया कंबल वितरण

PATNA: बिहार में घना कोहरा और शीतलहरी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में पटना जिलाधिकारी लोगों की परेशानियों को समझने और ठंड से बचाने के उपायों का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतरे.

dm patna 22Scope News


जिलाधिकारी ने किया कंबल का वितरण


पूरी राजधानी शीतलहर की चपेट में है. बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार की रात जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने सड़कों पर अलाव की व्यवस्था कराई और रैन बसेरे का निरीक्षण किया. उन्होंने लोगों से फीडबैक भी लिया और कहा कि प्रशासन जरुरतमंदों के साथ है. उनकी आवश्यकता के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह की व्यवस्था की गई है.

dm patna 2 22Scope News

डीएम ने आज बांकीपुर बस स्टैंड, मौर्य होटल के नजदीक रैन बसेरा, पटना जंक्शन सहित विभिन्न स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं जरूरतमंदों, रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों, वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया. साथ ही कई चौक-चौराहों, बाजारों, रैन बसेरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अलाव का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

रिपोर्ट: चंदन

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...