PATNA: सत्ता निरंकुश, सरकार अहंकारी : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में सत्ता निरंकुश हो गयी है और सरकार अहंकार में मदमस्त है. नीतीश की संवेदनहीन सरकार को जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं रह गया है.

उन्होंने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम के समाधान यात्रा के दौरान छपरा जिले में
जिस तरह शराबकांड में मारे गए लोगों के परिवारों को दरकिनार किया गया है उसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बच्चों और विधवाओं के आंसू पोंछने का समय नहीं है. वो पॉलिटिकल टूर पर सारण तो गए लेकिन किसी की समस्या को सुनना उन्होंने मुनासिब नहीं समझा.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नौजवानों को रोजगार देने की बजाय लाठीचार्ज की रणनीति अपना रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर हंस रहे हैं ये दोहरा चेहरा दर्शाता है. जिस तरह से गरीबों की उपेक्षा कर सरकार अहंकार में जी रही है उससे सरकार का जाना तय है.
सत्ता निरंकुश, सरकार अहंकारी – बिहार में सामाजिक अराजकता का दौर: विजय
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि संगीनों के साये में जिस तरह बेरोजगार और नौजवानों की आवाज को दबाने और प्रेस मीडिया से छुपाने का खेल हो रहा है, ये आपके तानाशाही और निरंकुश शासन का ही प्रतीक है.
जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाकर उनके साथ
बंधुआ मजदूर के तरह व्यवहार करना – समस्या का समाधान नहीं,
ये लोकतंत्र और विधायिका का अपमान है. उन्होंने कहा कि इससे
प्रशासनिक अराजकता और भ्रष्टाचार के नायक के रूप में आप
बिहार को अराजकता के दौर में पहुंचा रहे हैं. जनता का दर्द
नीतीशजी आपकी इस यात्रा को विदाई यात्रा में परिणत कर देगी.

तेजस्वी यादव का संरक्षण नीतीश को पड़ेगा भारीः विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा कि सता का मद और कुर्सी के मोह में
पड़कर भ्रष्टाचार के राजकुमार तेजस्वी यादव का संरक्षण लेना
बहुत भारी पड़ेगा. पलटुराम जी आपकी नीति और नियत को
बिहार की जनता समझ चुकी है..बहुत जल्द आपकी कुर्सी
जनता के दर्द और आह के जलजला में डूब जायेगी. और यह जो
समस्या यात्रा आपने शुरू की है वह विदाई यात्रा में बदल जायेगी.
रिपोर्ट: राजीव कमल
- Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ 50 हजार रुपये का पुरस्कार, जानिए किस प्रतियोगिता में मिली जीत
- Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार तीन लोगों पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते? कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कृषि उद्यमिता पर दिया जोर
Highlights

















