पटना : बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में माफिया पूरी तरीके सरकरा चला रहे हैं। यह पूरी तरीके से सामंतशाही प्रवृत्ति के लोग यह समाजवादी नहीं हैं। नीतीश कुमार बालू और जमीन माफियाओं के संरक्षण में पूरी सरकार चला रहे हैं। अब नीतीश कुमार लाचार और बेबस मुख्यमंत्री है अब इनको सत्ता में रहने का कोई औचितय नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब नीतीश कुमार ही बताएंगे कि दलितों और महिलाओं का अपमान करके बिहार का गरिमा कैसे बढ़ेगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का जिस तरीके से सदन में नीतीश कुमार ने तुम तड़ाक किया। उसके बाद अब मांझी अब मौन धारण कर रहे हैं और सड़क पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अब इसको दलित अपमान का राष्ट्रीय मुद्दा बनाने में जुटे हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







