गंगा के अंदर केंद्र की कोई भी योजना नहीं चलने देंगे : जेडीयू

MUNGER: गंगा नदी में केंद्र की कोई भी योजना नहीं चलने देंगे. गंगा में जहाज चलाने की योजना कभी भी सफल नहीं हो पाएगी. यह बातें जेडीयू के राष्टीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. मुंगेर के डकरा सतखजुरिया दुर्गास्थान में आयोजित जन संवाद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा गंगा में इस कदर गाद जमा है कि जगह जगह गाद का पहाड़ बन गया है, जबकि केन्द्र सरकार गंगा में पानी वाला जहाज चलाने की बात करती है.

lalan singh 1 1 22Scope News


गंगा में जहाज चलाना जनता के पैसों की लूटः ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि जहाज चलाने की योजना जनता के

पैसों का पूरी तरह से लूट है, जिसे जदयू कभी सफल नहीं होने देगा.

उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर गंगा में केन्द्र सरकार की कोई योजना

नहीं चलने देंगे. गंगा मछुआरों का है, मछुआरे आराम से गंगा में जाल लगाकर मत्स्यमाही करें और परिवार का भरण पोषण करें.

कटाव की समस्या का समाधान कराया जाएगा

कटाव की समस्या पर उन्होंने कहा कि पटना वापस लौटने

पर मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री से बातचीत कर जल्द ही

इंजीनियर की टीम को यहां भेजने का काम करेंगे.

ताकि क्षेत्र को गंगा कटाव से बचाया जा सके.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img