स्टोन चिप्स माइंस में देर रात उग्रवादियों ने वाहनों को फूंका

RANCHI: आईटीबीपी कैंप के पास स्टोन चिप्स माइंस में उग्रवादियों ने वाहनों को फूंका. घटना राँची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहट्टू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास स्टोन चिप्स माइंस में हुई, जहां मंगलवार की देर रात 11.30 बजे हथियारबंद उग्रवादियों ने दो हाईवा को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा गार्ड की पिटाई कर उससे मोबाइल छीन लिया.

vaahno ko foonka 22Scope News

स्टोन चिप्स संचालक से की जा रही थी रंगदारी की मांग

मिली जानकारी के अनुसार उग्रवादी स्टोन माइंस संचालक से कई दिनों से रंगदारी की मांग कर रहे थे. इसी दौरान मंगलवार देर रात करीब 15 की संख्या में आए उग्रवादियों ने गार्ड की कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर मालिक का पता पूछा. जिसके बाद वहां लगे दो हाईवा को आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद देर रात मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी.
इधर दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलते ही राँची पुलिस ने कांके, पिठोरिया, रातू और बुढ़मू की तरफ से घेराबंदी कर तथाकथित टीपीसी के उग्रवादी की तलाश शुरू कर दी थी.

उग्रवादियों के अलावा स्थानीय बदमाशों का भी हो सकता है घटना में हाथ

हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार होने में सफल रहे.

मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम,

कांके थानेदार और एसएसपी की क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंची,

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि घटना में शामिल

हथियारबंद लोग टीपीसी से ताल्लुक रखते हैं कि नहीं यह जांच का विषय है

इसमें लोकल अपराधियों का भी हाथ हो सकता है.

पुलिस की कई टीमें माइंस पर हमला करने वाले हथियारबंद लोगों

की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही वे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

माइंस में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी सहायता ली जा रही है.

रिपोर्ट: मुर्शिद

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...